{"_id":"0ce349a0f55220dcb6588651c2bee24b","slug":"tigari-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबते को बचाएंगे 21 गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबते को बचाएंगे 21 गोताखोर
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा में डुबकी लगाने वाले श्रद्घालुओं को डूबने से बचाने के लिए 21 गोताखोर और मल्लाह 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। गंगा घाटों पर इतनी ही नाव भी लगाई गईं हैं।
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में गंगा की रेती पर लगने वाले मेले में पंद्रह लाख से अधिक श्रद्घालु गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाते हैं। मुख्य स्नान पर श्रद्घालुओं की भीड़ काफी बढ़ जाती है।
तिगरी मेले में बड़ों के साथ ही बच्चे और महिलाएं भी तिगरी मेले में आते हैं। पंद्रह दिन तक गंगा की रेती में तंबुओं का शहर बस जाता है।
भीड़ के चलते बच्चों व महिलाओं के गहरे पानी में डूबने की आशंका बनी रहती है। कई बार इस तरह की घटनाएं हो भी चुकी हैं। इसी आशंका के चलते जिला पंचायत ने मेले में 21 नाव का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
जिनमें सात छोटी और आठ नाव बड़ी लगाई गई हैं। प्रत्येक नाव पर एक-एक मल्लाह और एक-एक गोताखोर को लगाया जाएगा। जो गंगा में डूबने वालों को बचाने का काम करेंगे। यह नाव 24 घंटे घाटों पर मुस्तैद रहेंगीं।
जिला पंचायत के अपर मुख्य विकास अधिकारी तपेश वर्मा ने बताया कि मल्लाह और गोताखोर नावों पर 24 घंटे मुस्तैद रहकर डूबने वालों को बचाएंगे। बताया कि जिला पंचायत की लापरवाही से कोई भी डूूबने नहीं दिया जाएगा।