फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tension

मामूली बात पर दो समुदायों में मारपीट, तनाव

Mon, 23 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 23 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
tension
मंडी ध्ानाौरा थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर में रविवार शाम मामूली बात पर दो समुदाय आमने सामने आ गए। बाइक हटाने में देरी पर सैनी समुदाय के व्यक्ति की पिटाई की गई तो विरोध मेंदूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि, इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने सैनी समुदाय के लोगों के घरों पर चढ़ाई कर घर में आग लगा दी। घर पर मौजूद महिला-पुरुषों को धारदार हथियार से घायल कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी अपने घरों से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के लोग भयभीत हैं। दो समुदायों के बीच का मामला होने से गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैबतपुर गांव निवासी शीशपाल पुत्र गंगू सैनी रविवार को बाइक से अपनी बहन को लेकर गांव जा रहा था। बाइक पर पीछे रखा बोरा गिर गया। उसे रास्ते से हटाने में देर हो गई।

आरोप है कि, इस पर पीछे कार से आ रहे फिरोज पुत्र शौकीन ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर दोनों में मारपीट हो गई। इसकी सूचना कुछ ही दूरी पर स्थित गांव में दोनों पक्षों को मिल गई।

इस पर गंगू सैनी पक्ष के लोगों ने गांव के रास्ते में मिले फिरोज के भाई की पिटाई कर दी। इस पर फिरोज के परिजनों ने गंगू सैनी के घर पर चढ़ाई कर दी। घर पर जो भी मिला उस पर हमला बोल दिया।

हमले में शीशपाल व उसका भाई यशपाल, आशा पत्नी सुदंर सैनी, दुलारी पत्नी मदन सैनी, गंगू को धारदार हथियार से घायल कर दिया गया। गंगू के परिवार के भाई नौबहार के घर में आग लगा दी गई।

हमलावरों का रुख देखकर परिवार के अन्य सदस्य वहां से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने यहां उनकी ही पिटाई शुरू कर दी।

इस पर किसी ने फोन पर उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी। इससे थानाध्यक्ष और पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे। इस दरम्यान आरोपी अपने घरों से फरार हो गए।

घायल आशा ने बताया कि हमलावरों के हाथों में धारदार हथियार व एक देेसी रायफल भी थी। गंगू सैनी का परिवार बेहद भयभीत है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला पंचायत चुनाव से ही गांव में तनाव था
मंडी धनौरा। हैबतपुर गांव की घटना के पीछे कहीं न कहीं एक माह पूर्व हुए जिला पंचायत चुनाव वजह बने हैं। हैबतपुर गांव जिला पंचायत के वार्ड संख्या छह में आता है।


संवेदनशील श्रेणी में होने की वजह से एसपी व डीएम ने भी गांव का दौरा किया था। भाजपा नेता व पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा है कि यदि प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed