फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   taul thap

गन्ना फूंककर सरकार का किया विरोध, तौल ठप कराई

Mon, 18 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 18 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
taul thap
पिछले साल का गन्ना बकाया भुगतान न होने और मौजूदा सीजन का रेट घोषित न होने से किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरे दिन भी किसानों के तेवर तीखे रहे।
विज्ञापन


किसानों ने जहां गन्ना फूंककर प्रदेश सरकार का विरोध जताया वहीं बेलवाड़ा चीनी मिल के कई सेंटर पर तौल ठप करा दी। किसानों ने चेताया कि जब तक भुगतान नहीं होगा और गन्ना रेट घोषित नहीं होगा, गन्ना तौल नहीं होने देंगे। तौल नहीं होने से कई सेंटर पर ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन


किसानों ने रविवार को बेलवाड़ा शुगर मिल के खरीद केंद्र नाजरपुर खुर्द पर खरीद बंद करा दी थी। सेंटर इंचार्ज को रस्सी से बांध डाला था। अब रविवार को दूसरे दिन नाजरपुर खुर्द के केंद्र पर गन्ना फूंक कर सरकार का विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले कि, जब भुगतान नहीं मिल रहा है तो गन्ने का क्या करेंगे। चीनी मिल लगातार खरीदारी तो कर रही हैं, लेकिन भुगतान के नाम पर चुप है। इस साल की तो बात दूर पिछले साल का भी मिल चार करोड़ रुपये दबाए बैठी है।

जब तक गत वर्ष का भुगतान नहीं मिलेगा, तौल नहीं चलने दी जाएगी। मिल अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। कह दिया भुगतान से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

इस दौरान नरेंद्र सिंह,  धर्मवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अजीज खां, राजेंद्र सिंह,  महिपाल सिंह, समरपाल सिंह, अली हसन, अजब सिंह, वाजिद खां, सोनू आदि किसान मौजूद थे।

इन खरीद केंद्रों पर नहीं होने दी तौल
बेलवाड़ा चीनी मिल मालिकों के झूठे आश्वासनों से नाराज किसानों ने मऊमय चक,  घंसूरपुर, नगलिया, गुलड़िया, अहरोई खरीद केंद्रों पर दूसरे दिन भी गन्ने की तौल नहीं चलने दी।

सेंटर छोड़ भागा इंचार्ज
नाजरपुर खुर्द गांव के खरीद केंद्र पर दूसरे दिन किसानों ने कहा कि वह अब मिल के झूठे आश्वासन में आने वाले नहीं हैं। किसानों का उग्र रूप देख सेंटर इंचार्ज गंगाराम वहां से भाग गए।


ज्ञात हो कि शनिवार को किसानों ने उसे रस्सी से बांध दिया तथा कांटे की कमानी निकाल ली थी। जिसके कारण वह पूरी तरह से डर गया है। जिसके कारण किसानों को सेंटर पर आते देख फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed