फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sports

चैंपियनशिप जीतने पर किया सम्मानित

Thu, 05 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 05 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
sports
अमरोहा में आयोजित हुई तीन दिवसीय 19वीं जनपदीय शैक्षिक युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगर के गांधी इंटर कालेज के छात्रों ने जूनियर बालक वर्ग की चैंपियनशिप जीती है। प्रबंधन ने बुधवार को विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


कालेज के जीशान मलिक ने 100, 200, 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रशांत कुमार ने 1500, 3000 मीटर दौड़ में प्रथम और 800 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में भी पहला स्थान प्राप्त किया। शेखर कुमार ने 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में मुकेश कुमार ने चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में पहला और 5000 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बुधवार को कालेज परिसर में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेश चंद उपाध्याय ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए कालेज की ओर से सहयोग किया जाएगा। बिजेंद्र वर्मा, सत्यदेव, ताराचंद, सुधीर गोयल, विनोद कुमार, राजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed