फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shradhanjali

बरसी पर याद किए गए किसान

Wed, 17 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 17 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
shradhanjali
बता दें कि 16 फरवरी वर्ष 1988 में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली
विज्ञापन
लगने से क्षेत्र के पांच किसानों की मौत हो गई थी। इसमें अतरासी की मढैया के जगत सिंह, मोहम्मदपुर के गजराम सिंह, फरीदपुर के राम चरन सिंह, अखबंदपुर के दौलत सिंह, मौसमपुर के होशियार सिंह शामिल हैं।

इस दिवस को किसान शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं। भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार शहीद स्मारक पर पहुंचकर किसानों को श्रद्घांजलि देते हुए याद किया। इनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत, चौधरी करतार सिंह की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए गए।

वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। यहां, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजय पाल सिंह, सांसद कंवर सिंह तंवर, भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रांतीय महासचिव चौधरी दिवाकर सिंह, भगवान सिंह, भगवंत सिंह, शीशपाल, जयपाल, रामपाल, महेश कुमार, डूंगर सिंह, सतेंद्र कुमार, बिजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed