फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shobhayatra

संगत ने गाई कीर्तन, गतका पार्टी ने दिखाए करतब

Mon, 18 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 18 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
shobhayatra
गुरु गोबिंद सिंह का 349 वां प्रकाशोत्सव रविवार को नगर में उत्साह से मनाया गया। इसको लेकर चौपला स्थित गुरुद्वारा साध संगत में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सिख समाज ने नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन


संगत कीर्तन गाते हुए चल रही थी। इसमें गाजियाबाद और मुरादाबाद की गतका पार्टी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। शोभायात्रा में पंज प्यारे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सिंहासन आकर्षण का विशेष केंद्र रहा।
विज्ञापन


शोभायात्रा दोपहर 12 बजे चौपला स्थित गुरुद्वारा साध संगत से शुरू हुई। सबसे आगे खालसा घुड़सवार चल रहे थे। गतका पार्टी की ओर से युवक के ऊपर से बाइक-कार उतारना, सिर पर हथौड़े से नारियल फोड़ना आदि के करतब देख बच्चे हैरत से भरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में शेर-ए-पंजाब पाइप बैंड और ट्रैक्टर-ट्रालियों पर गुरुगोविंद सिंह की तस्वीर आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। गुरु ग्रंथ साहिब के मुख्य सिंहासन के आगे पंज प्यारे चल रहे थे। सबसे आगे श्रद्धालु सड़क पर झाडू लगाते हुए पालकी को रास्ता दे रहे थे।

सबसे पीछे महिलाओं की कीर्तन मंडली कीर्तन-भजन गा रही थी। शोभायात्रा में कमेटी के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह, सेक्रेटरी सरदार वचन सिंह, ज्ञानी जितेंद्र सिंह, धरम सिंह, भगवान सिंह, दर्शन सिंह, हरप्रीत सिंह वैद्य जी, हरमन सिंह, अजमानी साहब, शशि, मनप्रीत, किरन, देवेंद्र कौर समेत तमाम महिला व पुरुषों की भागीदारी रही। जुलूस में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही।

जगह-जगह किया स्वागत
गजरौला। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली गई नगर कीर्तन शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। स्टेशन रोड, इंद्रा चौक आदि स्थानों पर जलपान कराया गया।

कई जगह रोका ट्रैफिक, लगा जाम  
गजरौला। नगर कीर्तन शोभायात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर उस समय जाम की स्थित बन गई जब पुलिस को शोभायात्रा को शांति पूर्ण रूप से निकालने के लिए ट्रैफिक रोकना पड़ा।

शोभायात्रा जब बुध बाजार चौराहे पर पहुंचा तो स्टेशन रोड होते हुए इंद्रा चौक की ओर रवाना करने के लिए भानपुर फाटक की ओर से आने वाले ट्रैफिक को रोकना पड़ा। जिससे जाम लग गया।


वहीं इंद्रा चौक पर शोभायात्रा के पहुंचने पर धनौरा रोड की ओर से आने वाले ट्रैफिक को रोकना पड़ा, हालांकि पुलिस फोर्स अधिक होने पर शांति पूर्ण व्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed