फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   prize

दौराला की तान्या को मिलेगा इंदिरा गांधी पुरस्कार

Sat, 14 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 14 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
prize
मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव दौराला की बेटी तान्या चौधरी सांगवान ने अपनी प्रतिभा के बल पर जिले का ही नहीं मंडल का भी नाम ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सेवा योजना के 32 लाख स्वयं सेवियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर इंदिरा गांधी पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 19 नवंबर को तान्या को सम्मानित करेंगे। इसकी जानकारी से घर और आसपास के लोगों में खुशी की लहर है।


मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव दौराला निवासी हरवीर सिंह की बेटी तान्या चौधरी को राष्ट्रीय सेवा योजना में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर 298 विश्वविद्यालय और व्यवसायिक संस्थानों के 32 लाख 33 हजार स्वयं सेवियों में से पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


तान्या ने आठवीं तक की पढ़ाई धनौरा के ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल धनौरा से प्राप्त की है। वर्तमान में वे बीपीएस महिला विश्वविद्यालय खानपुर कला, सोनीपत हरियाणा से बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तान्या पिछले तीन वर्षों से अशिक्षित महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करने, अधिकारों की जानकारी देने, ब्लड डोनेशन कैंप, एचआईवी एड्स के बारे में लोगों को जागरूक कर रही हैं। 26 जनवरी 2014 में राजपथ पर होने वाले परेड का भी हिस्सा बनी थीं।


सितंबर 2014 में माउंटेनिंग एंड स्लाइड स्पोर्ट्स मनाली में दस दिन का एडवेंचर कैंप में भी भाग ले चुकी है। 26 जनवरी 2015 को गणतंत्र दिवस परेड में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से बेटी, बचाओ, बेटी पढ़ाओं की झांकी का नेतृत्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed