फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pradarshan

पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका

Sat, 07 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 07 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
हसनपुर में जल निकासी नहीं होने से गुस्साए मोहल्ला लालबाग नई बस्ती के वाशिदों ने नारेबाजी करते हुए पालिकाध्यक्ष का पुतला जलाया। इसके बाद जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को मोहल्ला लालबाग नई बस्ती रहरा रोड बाइपास पर कुछ लोग मोहल्ले में एकत्र हुए और पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया।

लोगों ने कहा कि मोहल्ले में सफाई कर्मियों के नहीं आने के कारण चारों तरफ गंदगी फैली हुई। रास्ते खराब हो चुके हैं। जगह-जगह रास्तों पर कीचड़ फैला हुआ है। कहा कि कई बार वार्ड सभासद से भी शिकायत की गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष और तहसील दिवस में शिकायती के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में इमरान कस्सार, आतिफ, जाहिद अली, जिआउल हसन, सादाब, दानिस, बहाव, शाबुद्दीन सलमानी, मुजाहिद, अकरम, हारुन, आमिर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed