फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   politics

ग्राम पंचायतों पर बैठाए जा सकते हैं प्रशासक

Sat, 07 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 07 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
politics
ग्राम प्रधानों का पांच साल का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो जाएगा। नई पंचायतों के गठन तक ग्राम प्रधान अपने पद पर बने रहेंगे या नहीं। इस संबंध में अब संशय की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


शासन स्तर से अभी तक कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुए हैं। दूसरी ओर ग्राम पंचायतों पर प्रशासक बैठाने की कवायद चल रही है। इसको लेकर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। ग्राम प्रधान चुनाव का आज बिगुल बज सकता है। क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान चुनाव हुए थे। सात नवंबर से प्रधानों का कार्यकाल शुरू हुआ था। शनिवार को ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को पांच साल पूरे हो जाएंगे। इसी के साथ आज उनका कार्य काल समाप्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई पंचायतों के गठन तक ग्राम प्रधान अपने पदों पर बनाए रहेंगे या नहीं, इसको लेकर संशय बरकरार है। क्योंकि शासन स्तर से इस संबंध में अधिकार तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।

दूसरी और ग्राम प्रधान चुनाव संपन्न होने तक ग्राम प्रधानों की कार्यों की देखरेख को पंचायतों पर प्रशासक बैठने को लेकर मंथन चल रहा है। प्रशासक किसे बनाया जाएगा, इसको लेकर भी स्थिति स्षष्ट नहीं है। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

601 ग्राम प्रधान के चयन के लिए होगा चुनाव
अमरोहा। जिले में फिलहाल 484 ग्राम प्रधान हैं। परिसीमन के बाद जिले में 117 ग्राम पंचायतें और बढ़ने से अब 601 ग्राम पंचायतें हो गई हैं। अब 601 प्रधानों के चयन के लिए पंचायत चुनाव कराया जाएगा। वहीं सदस्य ग्राम पंचायत के 7325 पद हैं। नए परिसीमन के बाद इनके संख्या में भी इजाफा हुुआ है।


आज बज सकता है ग्राम प्रधान चुनाव का बिगुल
अमरोहा। ग्राम प्रधान चुनाव का शनिवार को बिगुल बज सकता है। शासन स्तर से चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसकी  संभावना जताई गई है। क्योंकि पूर्व में चरणवार चुनाव का कार्यक्रम निर्धारित किया जा चुका है। शासन से कार्यक्रम जारी होना बाकी रहा है। चुनाव की अधिसूचना को लेकर क्षेत्र में चलचल बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed