फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   patni premika bhide

पत्नी-प्रेमिका में भरे बाजार हुई जूतम पैजार

Sun, 07 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 07 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
patni premika bhide
जोया कस्बे में शनिवार की दोपहर पत्नी और प्रेमिका के बीच भरे बाजार जमकर जूतम पैजार हो गई। प्रेमिका को जब प्रेमी के शादीशुदा होने का पता चला तो दोनों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने तीनों को कोतवाली पहुंचा दिया। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था।
विज्ञापन



जिला संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव रजा निवासी प्रीति चौधरी की शादी तीन साल पहले जिला बिजनौर के नूरपुर निवासी अमित चौधरी से हुई थी। दोनों को एक बेटा भी है। शादी के बाद से ही दंपति में नहीं बनी और विवाहिता दो साल पहले अपने मायके में आकर रहने लगी। प्रीति को पहले से ही शक था कि उसके पति के किसी युवती से प्रेम संबंध हैं।
विज्ञापन


शनिवार को प्रीति को यह पता चला कि अमित प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर जोया की तरफ आने वाला है, तो वह जोया चौराहे पर आकर खड़ी हो गई। अमित जब यहां से गुजरा तो प्रीति ने बाल पकड़कर प्रेमिका को चलती बाइक से नीचे गिरा दिया और पीटना शुरू कर दिया। अचानक हमला होने पर अमित और उसकी प्रेमिका भौंचक्की रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति ने जब उसे बताया कि अमित उसका पति है, तो प्रेमिका भी बौखला गई और उसने प्रीति के साथ मिलकर अमित की पिटाई कर दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। चौकी पुलिस तीनों को पकड़कर चौकी ले आई। चौकी में भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद तीनों को कोतवाली भेज दिया गया। यहां तीनों के परिजन आ गए और उनमें समझौते का प्रयास चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed