{"_id":"d543680f354965fd880b08db21a0f69d","slug":"patharav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में अहलैदादपुर में पथराव, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में अहलैदादपुर में पथराव, फायरिंग
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश में मंगलवार की देर सायं अहलैदादपुर गांव में प्रधान और पराजित प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए। जमकर पथराव हुआ और फायरिंग भी की गई। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव अहलैदादपुर निवासी उमेश कुमार और कुलदीप प्रधानी का चुनाव लड़े थे। चुनाव में उमेश कुमार की जीत हुई। इसे लेकर दूसरे खेमे में मनमुटाव था। मंगलवार की सायं करीब छह बजे दोनों पक्षों की औरतों के बीच से वोट को लेकर बात शुरू हुई जो दोनों के समर्थकों तक पहुंचकर गरमा गई।
फिर क्या था तू- तू मैं- मैं के बाद गाली गलौज हुई और फिर छतों पर चढ़कर एक- दूसरे के घरों पर पथराव शुरू कर दिया गया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग भी की गई। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया और थाने लाकर हवालात में डाल दिया गया। मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। एसओ अशोक सोलंकी ने बताया कि दो पक्षों में चुनाव को लेकर मारपीट हुई है। गांव पहुंचकर शांति व्यवस्था बना दी गई है और तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है।