{"_id":"e11b30c95314ac576a265ab5fe1668d1","slug":"nivala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरहानपुर में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरहानपुर में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगावां सादात थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तेंदुआ ने कुत्ते को निवाला बना डाला। शोर सुनकर ग्रामीणों की आंख खुल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और पंजों के आधार पर जानवर के तेंदुआ होने की पुष्टि की।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के बुरहानपुर गांव के लोग रविवार रात तकरीबन नौ बजे सो रहे थे। इसी दौरान तेंदुआ ने गांव की गली में एक कुत्ते पर हमला कर दिया। यहां से वह कुत्ते को गांव से बाहर खींच ले गया।
इधर, शोर पर ग्रामीणों की नींद खुली और जिधर से आवाज आ रही थी उधर देखा, मगर कुछ नहीं दिखा। इधर, तेंदुए की दस्तक के शक पर ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी एके सिंह को गांव में तेंदुआ आने की सूचना दी।
विज्ञापन
आदेश पर वन विभाग के दरोगा केपी सिंह तथा कांस्टेबल विजेंद्र सिंह अगले दिन सोमवार को गांव पहुंचे। पग चिह्नों के सहारे जंगल में खोजबीन की। यहां पर कुत्ते की हड्डियां मिलीं, वहां तक पहुंचे।
पंजों को देख वन विभाग की टीम ने तेंदुआ होने की पुष्टि की है। ग्रामीणों से जागते रहने, आग जलाकर रखने और खेत खलिहानों पर अकेले नहीं जाने की हिदायत दी है।