{"_id":"6b073e24f33de72a08054e9f","slug":"security-of-evm-warehouse-assessed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-178651-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा परखी, डबल लॉक और सीसीटीवी कैमरों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा परखी, डबल लॉक और सीसीटीवी कैमरों की जांच
Thu, 26 Nov 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने बुधवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डबल लॉक व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति परखी। साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखने के इंतजामों का जायजा लिया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत ईवीएम वेयरहाउस का हर महीने निरीक्षण किया जाता है। इसका उद्देश्य निर्वाचन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखना है। निरीक्षण के दौरान सील्ड गोदाम व्यवस्थित पाए गए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गरिमा सिंह, डिप्टी कलक्टर रितु रानी मौजूद रहे।