{"_id":"57484de432934206ef4f4c3093df3b97","slug":"nirikshan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमदनी बढ़े, तभी मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमदनी बढ़े, तभी मिलेगी सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया अमरोहावासियों को निराश कर गए। औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे जीएम को अमरोहा के लोगों ने कई ट्रेनों का स्टापेज कराने, रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं देने की बाबत ज्ञापन सौंपा तो उन्होंने दो टूक मना कर दिया।
बोले कि, जब तक आमदनी नहीं बढ़ेगी अमरोहा को कोई सुविधा नहीं मिलेगी, आमदनी बढ़ाओ तो स्टेशन की सुविधा बढ़ा देंगे। इसके बाद जीएम ने प्लेटफार्म नंबर एक और स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया, करीब 15 मिनट में औपचारिकता पूरी कर वह दिल्ली की ओर चले गए।
रविवार दोपहर 2.45 बजे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मुरादाबाद से स्पेशल ट्रेन से आए जीएम प्लेटफार्म नंबर दो पर रुके और सीधे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर एक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक आरके सिंघल से यहां यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली, मगर किसी यात्री से इस संबंध में कोई पूछताछ नहीं की। इस बीच दैनिक रेल यात्री संघ और अन्य लोगों ने जीएम से अमरोहा को बी ग्रेड की सुविधाएं दिलाने की मांग की, लेकिन जीएम ने दो टूक इंकार कर दिया।
बोले कि, पहले आमदनी बढ़ाओ, तभी सुविधाएं मिलेंगी। अमरोहा से रेलवे को आमदनी बहुत कम होती है। कहा कि, अमरोहा स्टेशन की वार्षिक आय छह करोड़ है। इसे कम से कम दोगुना करना होगा। पंद्रह मिनट तक रुकने के बाद स्पेशल ट्रेन से दिल्ली की ओर चले गए। जीएम के निरीक्षण से स्टाफ व कर्मचारियों में अफरा तफरी रही।
काश ऐसे ही स्टेशन पर दुरुस्त रहे व्यवस्था
अमरोहा। जीएम के औचक निरीक्षण की सूचना पर अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में स्टेशन पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं। पुताई के अलावा दर्जन भर से अधिक कर्मचारी ट्रैक को दुरुस्त करने में लगाए गए।
जीएम के आने से चंद मिनट पहले स्टेशन पर पानी की टंकी खुली हुई थी और दीवारों पर गंदगी थी। इसे दुरुस्त कर दिया गया। इसकी जानकारी पर तमाम यात्री बोले- काश ऐसे ही दुरुस्त रहती व्यवस्था।
पद्मावत-फैजाबाद एक्सप्रेस के ठहराव की मांग
अमरोहा।अमरोहा दैनिक रेल यात्री समिति के कार्यकर्ताओं ने जीएम को ज्ञापन सौंपकर पद्मावत एक्सप्रेस, फैजाबाद एक्सप्रेस का ठहराव कराने की मांग की। कहा कि यहां से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री दूसरे शहरों में जाते हैं। कार्यकर्ताओं ने औचक निरीक्षण को पहुंचे जीएम एके पूठिया को ज्ञापन भी सौंपा।