फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lathi bhanji

अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

Thu, 10 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 10 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
lathi bhanji
जिला पंचायत चुनाव की तरह प्रधान पद के चुनाव में भी विकास खंड के अतिसंवेदनशील प्लस और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के निशाने पर रहे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में उनके साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने मतदान अभिकर्ताओं और मतदाताओं की जमकर पिटाई की। इससे दिन भर मतदाताओं व मतदान अभिकर्ताओं में भय बना रहा।
विज्ञापन


ग्राम चुचैला कलां में मतदान केंद्र से निर्धारित दूरी से भी दूर खड़े ग्रामीणों की एक दरोगा ने पिटाई कर दी। इस पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि अधिकारियों की शह पर पुलिसकर्मियों ने पिटाई की है। चुचैला कलां के अलावा कुआखेड़ा, ढयोटी आदि गांवों में भी पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों व पोलिंग एजेंटों पर डीएम व एसपी की मौजूदगी में जमकर लाठी बरसाई।

कुआखेड़ा में लाइन में खड़े होने में असमर्थता जताने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की पिटाई कर दी गई। मतदान केंद्रों से सटे घर में मौजूद दो युवकों को पीटने के बाद पुलिस साथ ले गई।


तहसील क्षेत्र में 31 अतिसंवेदनशील प्लस व 74 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए थे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए तहसील क्षेत्र को चार जोन व 14 सेक्टर में बांटा गया था। 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed