फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   khudkushi

गोद में बच्ची लेकर नहर में कूदी महिला, लापता

Thu, 01 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 01 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
khudkushi
थाना क्षेत्र के गांव दिसौरा के निकट बह रही रामगंगा पोषक नहर में बुधवार दोपहर एक महिला ने पुल से नीचे छलांग लगा दिया। बताया जाता है कि महिला की गोद में एक बच्ची भी थी। सूचना पर वहां भीड़ लग गई। ग्रामीण गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई गई, मगर कोई फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को पुल पर महिला को थैला मिला है। इसके अलावा प्रशिक्षित गोताखारों को महिला की तलाश के लिए बुलाया गया है। उधर, देर शाम मौके से मिले थैले और सामान के आधार पर उसकी शिनाख्त बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढयोटी निवासी महाराज सिंह की पत्नी प्रवेश के रूप में की गई। उसकी उम्र 32 वर्ष और बच्ची की उम्र तीन साल बताई गई है।
विज्ञापन



दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे ग्राम दिसौरा के निकट रामगंगा नहर पुल से एक महिला ने छलांग लगा दी। नहर किनारे पशु चरा रहे आसपास के गांवों के लोगों ने यह देखा तो शोर मचाया। इस पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग जुट गए। स्थानीय गोताखोर भी पहुंच गए। उन्होंने महिला की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस को पुल से ही एक थैला मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें दवाओं की एक थैली, एक जोड़ी चप्पल और बच्चे के कपड़े मिले। नहर किनारे पशु चरा रहे बच्चों ने बताया कि महिला ने अपनी गोद में एक बच्ची को ले रखा था। देर शाम पुल पर मिले थैले और सामान के आधार पर उसकी शिनाख्त गांव वालीपुर निवासी तेजपाल की बेटी प्रवेश के रूप में हुई। उसकी शादी बछरायूं के गांव ढयोटी निवासी रोजगार सेवक महाराज सिंह के साथ हुई थी। परिजन ग्राम खाबड़ी के पुल पर जाल लगाकर शव की तलाश में जुटे हुए हैं।

मां के निधन से पड़ा था दिमाग पर असर
मंडी धनौरा। प्रवेश के तहेरे भाई और भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष डूंगर सिंह ने बताया कि प्रवेश के दो लड़कियां है। वह बुधवार को अपनी तीन साल की छोटी बेटी को लेकर गांव वालीपुर जा रही थी। नहर के पुल पर उसे गांव के ही एक व्यक्ति ने देखकर गांव चलने की बात कही थी।

उसने पीछे से पति के आने की बात कहकर ग्रामीण को जाने के लिए कह दिया। बच्ची संग महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर उसी ग्रामीण ने प्रवेश के पिता को सूचना दी। मौके से मिले थैले से उसकी पहचान की गई। सामान की पहचान होते ही परिजन विलाप करने लगे।


जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से रामगंगा नहर का पानी बंद कराने का अनुरोध किया गया है। बताया कि, दो माह पहले प्रवेश की माता का निधन हो गया था। माता के निधन का प्रवेश के दिलो दिमाग पर गहरा असर पड़ा था। मां की मौत के बाद वह अक्सर बहकी बहकी बातें करने लगी थी। पति उसका उपचार भी करा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed