{"_id":"5717ee1d158a18671a409b1577c600a6","slug":"karyakram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्दर्न इंडिया पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक पुुरस्कार वितरण समारोह एवं बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीतों और नृत्य की प्रतिभा से बच्चों ने देश भक्ति की छटा बिखेर कर मनमोह लिया। इस दौरान वार्षिक खेलकूद के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के तौर पर आए पालिकाध्यक्ष और पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आज के युग में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने सरस्वती वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का दिशा दी।
नर्सरी के बच्चों ने नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूूं और नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है तथा अन्य छात्रों ने सुनो गौर से दुनिया वालों व कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले गीतों पर नृत्य की प्रतिभा से मनमोह दिया। दिलों में देश भक्ति का जज्बा भर दिया। मुख्य अतिथि व विद्यालय के चेयरमैन राकेश मोहन गर्ग ने पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन
ट्राफियां और प्रमाण पत्र प्रदान किए। बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन अध्यापिका मोनिका गिल, कविता जोशी व छात्रा माही त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके हिमांशु वार्ष्णेय, सिविल कुमार, रेशू, पूनम राठौर, अंजलि, मंजीत, कामेश्वर, स्वाति व स्टाफ का सहयोग रहा। अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अनुज चौधरी रहे खेलकूद प्रतियोगिताओं के चैंपियन
गजरौला। समारोह में फाग रेस में नर्सरी के छात्र अरमान अली प्रथम, मोहम्मद समीर द्वितीय और मोहम्मद शयरीयाज तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में लेमन और स्पून रेस के कक्षा एलकेजी की नैना चौधरी प्रथम, मोहम्मद शाहिल द्वितीय व अवीरल सारस्वत तृतीय, सैक रेस में कक्षा यूकेजी के शोएब अली प्रथम, अनुभव शर्मा द्वितीय व अवीरल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इन्हें मेडल और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। पूरे साल के खेलों में विजेता ट्राफी चैंपियनशिप कक्षा आठ के छात्र अनुज चौधरी ने हासिल की।
बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की पहल
गजरौला। समारोह में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ सरकार की योजना के बारे में विद्यालय चेयरमैन राकेश मोहन गर्ग ने पहल की। साथ ही कहा कि विद्यालय की ओर से बेटियों को शिक्षित बनाने के लिए पूरे वर्ष की फीस में छूट के बारे में बताया। पूर्व से पढ़ रही बेटियों को एक अप्रैल से फीस में छूट का लाभ दिए जाने की घोषणा की। इस दौरान विद्यालय के कोषाध्यक्ष कपिल गर्ग व प्रबंध कमेटी की सदस्य डा. रीना गुप्ता उपस्थित रहीं।