फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car catches fire while moving; young man suffers burns.

Amroha News: चलती कार में लगी आग, युवक झुलसा

Thu, 08 Oct 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 08 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Car catches fire while moving; young man suffers burns.
हसनपुर। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर दीपपुर गेट के पास बुधवार शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार जलकर राख हो गई। हादसे में कार चला रहा युवक झुलस गया, जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान मार्ग पर करीब आधा घंटा तक लंबा जाम लगा रहा। गजरौला के मोहल्ला रेलवे स्टेशन निवासी शाकिर अली ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे उनका भाई शाजेब अली सफेद रंग की वेन्यू कार से हसनपुर से गजरौला लौट रहा था। जैसे ही वह दीपपुर गेट के पास पहुंचा, कार के डैशबोर्ड से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। शाजेब ने कार रोककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उसके हाथ और पैर झुलस गए।
विज्ञापन

सड़क पर जलती कार के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने बमुश्किल यातायात सुचारू कराया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed