फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Another chance for ITI admission; apply by October 11.

Amroha News: आईटीआई में दाखिले का फिर मौका, 11 अक्तूबर तक करें आवेदन

Thu, 08 Oct 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 08 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Another chance for ITI admission; apply by October 11.
अमरोहा। आईटीआई में दाखिला लेने से चूक गए विद्यार्थियों के लिए एक बार फिर मौका मिला है। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस चरण की खास बात यह है कि पहली बार आवेदन करने वाले विद्यार्थी भी इसमें शामिल हो सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 11 अक्तूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन




राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि पंचम चरण में पहले से पंजीकृत लेकिन दाखिला नहीं ले सके अथवा चयन से वंचित रहे अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया गया है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण में चयनित होने के बावजूद प्रवेश न लेने वाले विद्यार्थी भी अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से इस चरण की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी पंचम चरण में अपने विकल्पों में बदलाव कर दोबारा पंजीकरण करा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पसंद के संस्थान, उपलब्ध व्यवसाय, उपवर्ग और शैक्षिक योग्यता से जुड़े विकल्प फिर से दर्ज कर सकेंगे। इससे उन्हें खाली सीटों के अनुसार अपनी पसंद का विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। पंचम चरण में पहली बार आईटीआई में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। नए अभ्यर्थी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश की वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर पंचम चरण के लिए दिए गए नवीन अभ्यर्थी आवेदन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed