फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hadtal

राज्य कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, कामकाज चौपट

Wed, 23 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 23 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
hadtal
जनपद में बुधवार का दिन धरना प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार और हड़ताल के नाम रहा। एक ओर तहसील में अधिवक्ता आंदोलनरत थे तो दूसरी ओर लेखपाल और अमीनों ने डिडौली कोतवाल के खिलाफ कार्य बहिष्कार जारी रखा।
विज्ञापन


वहीं राज्य कर्मचारियों ने भी मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल का असर कलेक्ट्रेट, तहसील, स्वास्थ्य और नलकूप विभाग में भी दिखा। दो दिवसीय हड़ताल गुरुवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने इस बीच धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। हड़ताल के चलते दूर दराज और ग्रामीण अंचलों से आए लोग बिना कामकाज कराए वापस लौट गए। जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने लंबित मांगें को लेकर मंगलवार को दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार कर कलमबंद हड़ताल पर जाने के कारण दफ्तरों में कोई काम नहीं हुआ।

दोपहर के बाद सभी कार्यालयों के कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। इस दौरान परिषद के जिला मंत्री पीके सारस्वत ने कहा कि कर्मचारियों के इलाज की व्यवस्था में भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर कैशलेस सुविधा प्रदान की जाए।

सभी जनपदों में निश्चित धनराशि पर किराए पर मकान मिलता है, इसके बाद भी केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में बड़ा अंतर है, इसे खत्म कर समान किया जाए। ठेकेदारी को खत्म कर सीधे नौकरी के रास्ते खोलकर भ्रष्टाचार पर रोक लगानी चाहिए।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रसोइयों, ग्राम रोजगार सेवकों सहित सभी कर्मियों को राजकीय कर्मी घोषित किया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने तथा उच्च न्यायालय में तयशुदा सफाई कर्मचारी, संग्रह अमीन, लिपिक संवर्ग एवं कैशलैस चिकित्सा सुविधा पर यथा आवश्यक आदेश जारी किया जाए।


इस दौरान अनूप सिंह पैसल, धर्मपाल सिंह, एमबी उपाध्याय, कुसुम लता चौधरी, देवेंद्री देवी उपाध्याय, प्रकाश चंद्र, नरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, आईएच अंसारी, गजेंद्र सिंह, मशकूर अहमद, नागेंद्र सिंह, चरन सिंह यादव, ओम जंगपाल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed