{"_id":"15afedf6896e3313fe0782924360a46b","slug":"goli-marane-ki-koshish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर के बेटे को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर के बेटे को गोली मारी, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला कटकुई में शनिवार की रात आठ बजे मामूली कहासुनी के बाद हिस्ट्रीशीटर के बेटे को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
शहर के मोहल्ला कटकुई में हिस्ट्रीशीटर और पालिका के पूर्व सभासद इंतजार उर्फ छंगा का परिवार रहता है। इंतजार इन दिनों जेल में है। इंतजार ने वर्ष 2013 में मोहल्ले के ही मोईन पुत्र रेहान को गोली मारकर घायल कर दिया था। तभी उसे दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है।
हिस्ट्रीशीटर का दूसरे नंबर का बेटा आसिफ दिल्ली में खाना बनाने का कार्य करता है। शनिवार की सुबह आसिफ दिल्ली से घर आया था। रात आठ बजे आसिफ मोहल्ले में ही घर से कुछ दूरी पर स्थित मजार के पास खड़ा था। आरोप है कि मोईन बार-बार आसिफ को तमंचा दिखा रहा था। इस पर दोनों में कहासुुनी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि सलमान घर से बाहर निकलकर आया और आसिफ को गोली मार दी। गोली आसिफ के पेट में लगी और गोली लगते ही आसिफ वहीं जमीन पर गिर गया।
गोली चलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसिफ को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। रेहान, उसके पुत्र सलमान, नोमान व मोईन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।