फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ghoshana

अमरोहा जिले में चौथी तहसील की उम्मीद जागी

Sun, 07 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 07 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghoshana
राजस्व परिषद से नौगावां सादात को तहसील बनाने का प्रस्ताव तीन बार खारिज होने के बाद अब इसे तहसील बनाए जाने की उम्मीीद जाग गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नौगावां सादात के रहने वाले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी भी मौजूद थे।

नौगावां सादात को तहसील बनाए जाने के लिए विधायक अशफाक अली खां और मौलाना जावेद आब्दी काफी समय से प्रयास कर रहे थे। इसके लिए तीन बार प्रस्ताव भी राजस्व परिषद को भेजा गया था, लेकिन मानक पूरे नहीं होने के कारण खारिज हो गया था।
विज्ञापन


इससे पहले लोकसभा चुनाव से पूर्व नौगावां में आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद नौगावां को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की थी। इसके बाद से प्रदेश के कई जिलों में नई तहसीलें बनाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शनिवार को लखनऊ में राजस्व विभाग की एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर नौगावां सादात को तहसील बनाने के लिए आवश्यक मानक पूरे करके नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश राजस्व विभाग के अफसरों को दिए हैं।

पहली बार 2013 में भेजा गया था प्रस्ताव
नौगावां सादात को तहसील बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तीन बार प्रस्ताव भेजा गया था जोकि राजस्व परिषद ने मानक पूरे नहीं होने के कारण खारिज कर दिया था।

दिसंबर 2013 में तत्कालीन जिलाधिकारी भवनाथ और 2015 में दो बार मौजूदा जिलाधिकारी वेदप्रकाश प्रस्ताव लेकर राजस्व परिषद की बैठक में गए थे, लेकिन मानक पूरे नहीं होने के कारण खारिज हो गया था। 

यह था पुराना प्रस्ताव
16 सितंबर 2012 को आयुक्त (अपर भूमि  व्यवस्था) शैलेश कुमार सिंह की उस चिट्ठी से जिसमें नौगावां सादात को तहसील  बनाने के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया था।

इसमें 188 गांव की प्रस्तावित चौथी तहसील की तस्वीर तैयार की गई थी। जिलाधिकारी की ओर से मंडलायुक्त को भेजे प्रस्ताव में अमरोहा ब्लाक के 173 और जोया के 15 गांव जोड़े गए थे। इनमें मंडी धनौरा तहसील के 26 गांव भी शामिल थे। तहसील के साथ जमुना खास को नया ब्लाक बनाने का प्रस्ताव भी था। लेकिन यह प्रस्ताव रिजेक्ट हो गया।

नूरपुर के गांव करने होंगे शामिल
नौगावां सादात को तहसील बनाने से पहले ब्लाक बनाना जरूरी होगा। क्योंकि बिना ब्लाक बने कैसे नौगावां सादात तहसील बनेगी। फिलहाल नौगावां सादात अमरोहा ब्लाक में आता है। अमरोहा सदर तहसील में दो ब्लाक हैं।

यानी जिले की तीनों तहसीलों में दो-दो ब्लाक हैं। इसके लिए जिले में कम से कम दो ब्लाक बढ़ाने होंगे। इस मानक को पूरा करने के लिए पड़ोसी जनपद बिजनौर के नूरपुर ब्लाक से गांव शामिल करने होंगे, तब जाकर नौगावां सादात तहसील बन सकती है।


मुख्यमंत्री की ओर से एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई है। प्रशासन के पास अभी कोई सूचना नहीं आई है। सूचना मिलते ही नौगावां सादात को तहसील बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन सर्वे कराके तैयारी पूरी किए हुए है। -वेद प्रकाश जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed