{"_id":"903a7d6680e1410aab5aaf7e070f52ce","slug":"fraud-hindi-news-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल के कांटे पर कम आया वजन, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल के कांटे पर कम आया वजन, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना सेंटर और चीनी मिल के गेट पर घटतौली का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को धर्मकांटे और मिल के कांटे पर वजन में अंतर आने पर किसान खफा हो गए।
इस पर नाराज किसानों ने चीनी मिल में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान सीसीओ (मुख्य गन्ना अधिकारी) से नोकझोंक हुई।
शनिवार को गांव तिगरिया खादर निवासी अतवीर सिंह ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर चीनी मिल को चले। अतवीर सिंह के मुताबिक मिल जाने से पहले एक धर्मकांटे पर वजन कराया था।
इसमें 84.50 क्विंटल वजन आया, लेकिन जब मिल के कांटा संख्या पांच पर तुलवाया तो 78.50 क्विंटल वजन निकला। आरोप है कि, इस संबंध में तौल लिपिक से पूछने पर अभद्रता की गई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पर किसान खफा हो गए। गुस्साए किसानों ने मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव नंदराम के नेतृत्व में किसान जीएम से शिकायत करने पहुंचे।
इस दौरान सीसीओ से किसानों की नोकझोंक हुई। प्रदर्शन करने वालों में अधिवक्ता वकील अहमद व सुरेंद्र कुमार सैनी के अलावा पवन कुमार, अमर सिंह, निरंजन, अरूण कुमार, विजेंद्र, भूदेव, नेन सिंह रहे। जीएम प्रताप नारायण ने बताया कि मामले जांच कराई जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।