फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir

डिडौली कोतवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 10 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 10 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
fir
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां-बेटियों के साथ हुए गैंग रेप की घटना को हल्की धारा में दर्ज करने पर डिडौली कोतवाल इंद्रमणि वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही उन्हें पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच जून की रात घर में घुसकर पांच लोगों ने मां-बेटी के साथ गैंग रेप किया था और परिजनों के साथ मारपीट की थी। उस वक्त इंद्रमणि वर्मा हसनपुर के निरीक्षक थे।
विज्ञापन


उन्होंने गैंगरेप की वारदात को हल्की धारा में दर्ज किया था। भाजपाइयों ने इस पर इंद्रमणि वर्मा की शिकायत शासन स्तर तक की थी। एसपी ने इंद्रमणि वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालही में उन्हें डिडौली का कोतवाल बनाया गया है। डीजीपी के आदेश पर एसपी ने धनौरा सीओ को मामले की जांच सौंपी थी। जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए।

जांच अधिकारी ने शुक्रवार को रिपोर्ट एसपी संजीव त्यागी को सौंप दी। इस पर एसपी ने इंद्रमणि वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया और एफआईआर के आदेश दिए।

पक्षपात के आरोप भी सही पाए गए
अमरोहा। हसनपुर के गैंग रेप के अलावा डिडौली कोतवाल इंद्रमणि वर्मा के खिलाफ क्षेत्र में चुनाव के दौरान हुए लड़ाई झगड़ों में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने के आरोप भी लगे थे।

कनपुरा में दो पक्षों में हुए विवाद में भी उन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के आरोप लगे थे। इस मामले में कई ऐसे युवकों को भी फंसाया गया था, जो उस वक्त दूसरे जिलों में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

इसके अलावा मुबारकपुर गांव में चुनाव के दौरान दलितों को पीटा गया था और इस प्रकरण में पीड़ितों के खिलाफ ही कार्रवाई की गई थी। सीओ धनौरा को जांच के दौरान यह शिकायत भी सही मिली।


दागी को बना दिया डिडौली का कोतवाल
अमरोहा। डीजीपी के सख्त आदेश हैं कि किसी भी दागी को थाने, कोतवाली की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। बावजूद इसके जिले के अफसरों ने इंद्रमणि वर्मा को डिडौली का चार्ज दे दिया।


चार्ज भी उस वक्त दिया गया, जब हसनपुर गैंगरेप प्रकरण की जांच चल रही थी। इसके अलावा अधिकारियों ने चार्ज देते वक्त इस बात का ध्यान भी नहीं रखा कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर में उनकी ससुराल भी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed