{"_id":"0a93440451c440995bedc8cbc57dc490","slug":"fairing-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरा, दोनों पक्षों में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरा, दोनों पक्षों में फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर और असमोली थाना क्षेत्र के बार्डर के गांवों में शनिवार रात बदमाशों ने कई जगह धावा बोला, हालांकि जाग होने से बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
इस बीच ग्रामीणों और बदमाशों के बीच फायरिंग भी हुई, लेकिन संभल-अमरोहा जनपद की पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद सुबह तक पुलिस और ग्रामीण बदमाशों को तलाशते रहे लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे, पूरी रात ग्रामीण खौफजदां रहे।
भवालपुर गांव में नारंगपुर-ढक्का मार्ग पर स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल में शनिवार रात आठ बजे हथियारबंद पांच बदमाश आ धमके। यहां आए बदमाशों ने गांव में फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने भी जवाब देते हुए फायरिंग की।
सूचना के कई घंटे बाद असमोली थाना पुलिस गांव में पहुंची। घेराबंदी के बीच पहुंची पुलिस ने बदमाशों को ललकारते हुए फायरिंग की। इस पर बदमाशों ने भी फायरिंग से जवाब दिया। इसके बाद अमरोहा पुलिस पहुंची और संभल जिले का गांव होने के कारण वापस लौट गई।
विज्ञापन
इस बीच मौका पाकर बदमाश गन्ने के खेत में दाखिल हो गए। पुलिस और बदमाशों के बीच सुबह तक फायरिंग होती रही। दिन निकले तक हुई फायरिंग के बाद भी पुलिस किसी बदमाश को नहीं पकड़ पाई। सुबह बैरंग पुलिस थाने को लौट गई।
बदमाशों की आवाजाही से कई गांवों में भय
शनिवार की रात भवालपुर गांव में बदमाशों के आने और पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बदमाशों ने किसी वारदात को अंजाम दिया तो पुलिस सूचना पर पहुंचने में ऐसे ही देरी करेगी तो बड़ी वारदात हो जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में रात में पुलिस बल तैनात किया जाए। पुलिस की ओर से बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रहने पर ग्रामीणों में दहशत है।
भवालपुर में खेत में बदमाशों को देख ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को घेरा और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस को देख बदमाश गन्ने के खेतों में फरार हो गए। फायरिंग नहीं हुई है।- योगेंद्र कृष्ण यादव, थानाध्यक्ष असमोली।