{"_id":"59ba6b14046ecfd26fc8cb7b54a0453d","slug":"electric-line-break-down-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन एलटी लाइन पर गिरी, घरों में दौड़ा करेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन एलटी लाइन पर गिरी, घरों में दौड़ा करेंट
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 08 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला के गांव मझोला में शुक्रवार देर रात हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर जा गिरा। इससे घरों में करेंट उतर आया।
करेंट से दो लोग झुलस गए, जबकि दर्जनों घरों की बिजली वायरिंग समेत बिजली के उपकरण फुंक गए। सबमर्सिबल फुंक गए, गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया।
इससे खफा ग्रामीणों ने विद्युत वितरण खंड पहुंच कर अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र ही लाइन ठीक कराने की मांग की।
गांव मझोला में कुछ हिस्से में एलटी लाइन के ऊपर से ही हाईटेंशन लाइन जा रही है। हाईटेंशन लाइन के नीचे तारों का जाल भी नहीं है।
इधर, शुक्रवार रात एक बजे जब ग्रामीण घरों में सो रहे थे, उसी समय हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर जा गिरा। इससे एलटी लाइन से घरों में करेंट दौड़ गया।
इसके अलावा तमाम घरों की वायरिंग समेत टीवी, इनवर्टर, पंखे आदि फुंक गए। कई किसानों के सबमर्सिबल भी फुंक गए। इतना ही नहीं घरों में करेंट दौड़ने से सतेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह, सुधीर पुत्र मनवीर सिंह झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
वहीं करेंट दौड़ने के बाद गांव में जाग हो गई। दहशत से ग्रामीण अपने परिवार के साथ घरों से बाहर आ गए। वहीं किसी ने बिजली विभाग को फोन कर घटना की जानकारी देते हुए लाइन बंद कराई, तब कहीं जाकर ग्रामीण घरों में घुस सके।