फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   electric line break down

हाईटेंशन लाइन एलटी लाइन पर गिरी, घरों में दौड़ा करेंट

Sun, 08 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 08 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
electric line break down
गजरौला के गांव मझोला में शुक्रवार देर रात हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर जा गिरा। इससे घरों में करेंट उतर आया।
विज्ञापन


करेंट से दो लोग झुलस गए, जबकि दर्जनों घरों की बिजली वायरिंग समेत बिजली के उपकरण फुंक गए। सबमर्सिबल फुंक गए, गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया।

इससे खफा ग्रामीणों ने विद्युत वितरण खंड पहुंच कर अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र ही लाइन ठीक कराने की मांग की।

गांव मझोला में कुछ हिस्से में एलटी लाइन के ऊपर से ही हाईटेंशन लाइन जा रही है। हाईटेंशन लाइन के नीचे तारों का जाल भी नहीं है।

इधर, शुक्रवार रात एक बजे जब ग्रामीण घरों में सो रहे थे, उसी समय हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर जा गिरा। इससे एलटी लाइन से घरों में करेंट दौड़ गया।

इसके अलावा तमाम घरों की वायरिंग समेत टीवी, इनवर्टर, पंखे आदि फुंक गए। कई किसानों के सबमर्सिबल भी फुंक गए। इतना ही नहीं घरों में करेंट दौड़ने से सतेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह, सुधीर पुत्र मनवीर सिंह झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं करेंट दौड़ने के बाद गांव में जाग हो गई। दहशत से ग्रामीण अपने परिवार के साथ घरों से बाहर आ गए। वहीं किसी ने बिजली विभाग को फोन कर घटना की जानकारी देते हुए लाइन बंद कराई, तब कहीं जाकर ग्रामीण घरों में घुस सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed