फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   election

दूसरे चरण में 223 मतदेय स्थलों पर गड़बड़ी होने की आशंका

Mon, 30 Nov 2015 12:23 AM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
election
गड़बड़ी पर तत्काल एक्शन किया जाएगा। व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा
विज्ञापन
नहीं जाएगा। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। मतदान की हलचल कैमरे में कैद होगी। सीधे लखनऊ से मतदान पर नजर रखी जाएगी।
जोया ब्लाक में दूसरे चरण में एक दिसंबर को मतदान होगा। इस चुनाव में 172 केंद्र और 339 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इसमें 63 केंद्र और 114 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं।

 इसके अलावा 63 केंद्र और 182 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। 17 केंद्र और 41 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में शामिल हैं। उक्त बूथों पर मतदान के दौरान गड़बड़ी होने की आशंका जताई गई है। हालांकि प्रशासन ने गड़बड़ी से निपटने और चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया है। बूथों पर भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवानों को मुस्तैद किया जाएगा। सुरक्षा का खाका खींच लिया गया है।
सोलह बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में मतदान संपन्न कराया जाएगा। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा मतदान पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मतदान की प्रत्येक हलचल कैमरे में कैद होगी। वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उधर, निर्वाचन आयोग के अफसरों द्वारा सीधे लखनऊ से गड़बड़ी वाले बूथों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed