{"_id":"3ea471ac4a6b766dcc039d105e30920a","slug":"election-hindi-news-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपत्र लिए बगैर ही पहुंच गए मतदान केंद्र, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपत्र लिए बगैर ही पहुंच गए मतदान केंद्र, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 29 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलिंग पार्टी की लापरवाही शनिवार को उजागर हो गई। गांव रूद्रपुर में ग्राम पंचायत सदस्य पद के बैलेट पेपर लिए बगैर ही कर्मचारियों के पहुंचने से हंगामा हो गया।
सदस्य पद के लिए मतदाताओं की ओर से वोट न दे पाने की जानकारी बाहर आई तो समर्थक आक्रोशित हो गए। इस पर मामला अधिकारियों तक पहुंचा। शिकायत के तीन घंटे बाद बैलेट पेपर मतदान केंद्र पर मंगाया गया।
ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूद्रपुर में वार्ड दस से ग्राम पंचायत सदस्य पद के योगेंद्र और रामपाल चुनाव लड़ रहे है। योगेंद्र का चुनाव चिह्न आम और रामपाल का ओखली था। शनिवार को जब मतदान शुरू हुआ तो इनके बैलेट पेपर ही बूथ पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
इससे मतदाता परेशान रहे। इसकी जानकारी पर समर्थकों ने हंगामा कर दिया। बाद में शिकायत पर अधिकारियों ने आनन-फानन में बैलेट पेपर मंगाया। इस दौरान करीब तीन घंटे का समय लग गया।
इस संबंध में एसडीएम अशोक मौर्य का कहना है कि अगर ऐसा मामला है तो पीठासीन अधिकारी की गलती है कि उसने अपनी चुनाव सामग्री की जांच क्यों नहीं की। इस पूरे मामले को दिखवाया जाएगा और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।