फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dharana

कलेक्ट्रेट के दोनों गेट पर जड़ा ताला, धरने पर बैठे

Wed, 02 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 02 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
dharana
प्रदेश सरकार की ओर से तीन वादे पूरे नहीं किए जाने पर मंगलवार को किसान भड़क गए। किसानों ने कलेक्ट्रेट के दोनों गेट की तालाबंदी कर दी और मेनगेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


किसानों ने कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों और अधिकारियों के घुसने पर भी रोक लगा दी। पुलिस के पहुंचने पर किसानों ने नरम रुख अपनाकर कर्मचारियों और अधिकारियों को अंदर घुसने दिया। दोपहर दो बजे धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने एक फरवरी को रजबपुर समेत जिले के चार स्थानों पर चक्काजाम किया था।

प्रदेश सरकार के समक्ष चार मांगें रखी थीं, जिसमें एकमुश्त गन्ना भुगतान, गन्ना भुगतान 15 दिन के भीतर करने, फसल क्षति का मुआवजा दिलाने और एकमुश्त समाधान योजना के बाद भी बिजली काटे जाने का विरोध करते हुए रोक लगाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से सिर्फ एकमुश्त समाधान योजना की मांग पूरी हुई। तीन मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों ने भाकियू के जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर दोनों गेट की तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने प्रदेश सरकार से गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि चार साल से भाव नहीं बढ़ा है, जबकि इस दौरान महंगाई काफी बढ़ गई है।

चीनी मिल किसानों को एकमुश्त भुगतान नहीं कर रही हैं। एक साथ भुगतान कराने की मांग की। जनपद के सैकड़ों किसानों को गत वर्ष तबाह हुई गेहूं की फसल का मुआवजा नहीं मिला है। इसे जल्द से जल्द दिलाया जाए।

चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसे खत्म कराने की मांग की। कहा कि, बिजली विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी नलकूपों की लाइन काट रहे हैं, जबकि किसान ओटीएस के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। मांग की कि, लाइन न काटी जाए।

इस दौरान देवराज सिंह, चरन सिंह, भगवान सिंह, काले सिंह, सत्यपाल सिंह, ओमपाल सिंह, काले सिंह, विजेंद्र शर्मा, सतेंद्र सिंह, हरचरन सिंह, डूंगर सिंह, प्रीतम शर्मा, रामकेश सिंह, हरिओम सिंह, हरज्ञान सिंह, कैलाश सिंह, बृजवीर सिंह, रामपाल सिंह, कीकर सिंह, जयपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

यह हैं किसानों की प्रमुख मांगें
फसल क्षति का मुआवजा दिया जाए
गन्ना भुगतान एकमुश्त 15 दिन में किया जाए
चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएं

17 मार्च से करेंगे उग्र आंदोलन
भाकियू जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह ने कहा कि सरकार मांगें पूरी नहीं करेगी तो 17 मार्च से उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदेश सरकार किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


फंसे प्रेक्षक, एडीएम ने तुड़वाया ताला
किसानों के कलेक्ट्रेट गेट पर तालाबंदी करने से एमएलसी चुनाव के प्रेक्षक गेट पर फंस गए। ताला पड़ा होने से प्रेक्षक अंदर नहीं पहुंच सके। लेकिन एडीएम एमए अंसारी ने अधिकारियों के जाने वाले गेट का ताला तुड़वाकर प्रेक्षक को कलेक्ट्रेट के अंदर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed