{"_id":"0b1e76a1cd0a7be9e3c3f50134ce33ba","slug":"death-hindi-news-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगांवा रेलवे फाटक पर घायल मिले युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगांवा रेलवे फाटक पर घायल मिले युवक ने दम तोड़ा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरी खुर्द गांव निवासी बिजेंद्र पुत्र शिवचरन सैनी (40) बीते बुधवार
विज्ञापन
की रात नौ बजे से घर से गायब था। उसकी माता शिब्बो का आरोप है कि उसे गांव
के ही तीन युवक बुलाकर ले गए थे। अगले दिन तीनों युवक तो वापस आ गए लेकिन
बिजेंद्र वापस नहीं आया।
गुरुवार की देर शाम परिजनों को जानकारी हुई कि बिजेंद्र घायलावस्था में धनौरा के नौगांवा रेल फाटक के पास पड़ा हुआ था। उसे सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नाजुक हालत देखते हुए अमरोहा से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया था। मुरादाबाद पहुंचे परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले गए। गुरुवार की मध्यरात्रि में उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता शिब्बो का आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या की गई है।
उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। शिब्बो की तहरीर पर पुलिस ने चमन सिंह, करन सिंह और उमराव के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।