{"_id":"2010bde16d1b3e47249f839642d8336b","slug":"cultural-programe-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजघाट पर गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजघाट पर गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे
ब्यूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा तट पर शुक्रवार को मेला लगा। भोर के चार बजे के
विज्ञापन
बाद से ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। दूरदराज से
आए हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने ठंड में गंगा में डुबकी लगाई और
पुण्य लाभ कमाया। ब्रजघाट के गंगा प्लेटफार्म श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर
आए।
श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के साथ गंगा में स्नान किया। सूर्य नारायण को अर्ध्य दिया। वहीं तमाम परिवारों ने दीप दान कर अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। उधर बच्चों और महिलाओं ने गंगा मेले का जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने चाट पकौड़ी का जायका लिया। बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे।