{"_id":"965036f15a11dd74d46e62c8486d071f","slug":"politics-hindi-news-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की अंदरूनी कलह सामने आ गई है। निर्विरोध निर्वाचन पर कथित रूप से हर्ष फायरिंग के मामले में सपा नेता और धनौरा के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख मोहम्मद नदीम, उनके पिता, नौ समर्थकों के खिलाफ समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अलाउद्दीन सैफी ने थाना बछरायूं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पंाच फरवरी को ग्राम कुआखेड़ा निवासी मोहम्मद नदीम ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कराया था। एकमात्र नामांकन होने से छह फरवरी को जिलाधिकारी ने उनको प्रमाणपत्र सौंप दिया। आरोप है कि उनके समर्थकों ने निर्विरोध निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करते हुए गांव में हर्ष फायरिंग की।
इस मामले की शिकायत गांव के ही रहनेवाले समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अलाउद्दीन सैफी ने पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश पर गुरुवार को अलाउद्दीन सैफी की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख मोहम्मद नदीम, उनके पिता मोहम्मद युनूस, जरीफ कुरैशी, सुलेमान, नूर मोहम्मद, नदीम, इस्तेकार, सरफराज, इंतजार, शकूर अहमद व इस्ते के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में चल रही है रंजिश
मंडी धनौरा। कुआखेड़ा गांव निवासी सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अलाउद्दीन सैफी व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद नदीम के पिता मोहम्मद युनूस में राजनीतिक जोरआजमाश के साथ रंजिश भी चल रही है।
नवंबर में हुए ग्राम प्रधान के चुनाव में अलाउद्दीन सैफी ने अपनी पुत्रवधू अफसाना तथा मोहम्मद युनूस ने अपनी पत्नी व निवर्तमान ग्राम प्रधान नजमा बेगम को चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में अफसाना चुनाव जीत गईं थीं। इससे पहले कई मौकों पर दोनों पक्षों में तकरार हो चुकी है। अब एक सपाई की ओर से सपा के ही ब्लाक प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से पार्टी की किरकिरी हो रही है।
पार्टी के भीतर किसी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित की जा रही है। - विजयपाल सैनी, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
गांव में किसी प्रकार की कोई हर्ष फायरिंग नहीं की गई है। हम जिम्मेदार लोग हैं। कुछ लोग हमारी राजनीतिक सफलता से परेशान हैं। साजिश के तहत हमारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहम्मद युनूस, सपा नेता