{"_id":"896059a58683b67dc746a030b310d656","slug":"firing-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूढ़ाखेड़ा में फायरिंग और मारपीट, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूढ़ाखेड़ा में फायरिंग और मारपीट, छह घायल
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा निवासी जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
रियाजुल के भतीजे फिरोज की पत्नी साइस्ता फिरोज जबकि गांव के फुरकान की
पत्नी साइस्ता उर्फ भूरी प्रधान पद का चुनाव लड़ी थीं। इसको लेकर दोनों
पक्षों में तनातनी की स्थिति बनी हुई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह
करीब छह बजे रियाजुल पक्ष ने फुरकान पक्ष के अफजाल के साथ गाली-गलौज की थी।
उस वक्त तो लोगों ने मामला शांत करा दिया था और फुरकान पक्ष के लोग खेतों पर चले गए थे। सुबह करीब नौ बजे रियाजुल, फिरोज, इनामुल, भूरा, राहिल, रिजवान, मुमताज, आरिफ समेत तमाम लोगों ने फुरकान के घर धावा बोलकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। तीसरी मंजिल पर मौजूद साइस्ता उर्फ भूरी को घसीटते हुए नीचे ले आए और लात घूंसों से पिटाई कर दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को बचाने दौड़े बेटे एहरान, अफसा व फुलसंदे पुत्रीगण अफजाल और आरिफ पुत्र दुल्हे को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। आरोप है कि फुरकान के घर से दो लाख रुपये की नकदी, जेवरात भी लूट लिए गए। साइस्ता उर्फ भूरी के कुंडल भी नोंच लिए गए। गुस्साए ग्रामीण बेहद नाजुक हालत में साइस्ता उर्फ भूरी को लेकर एसपी आफिस आ धमके और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।