{"_id":"6c97a9a6a3f52f4330870ae692fe96cf","slug":"dead-body-found-in-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ा मिला पूर्व प्रधान के भाई का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में पड़ा मिला पूर्व प्रधान के भाई का शव
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया गांव के पूर्व प्रधान नरेश यादव के 50 वर्षीय भाई सुरेश कुमार
विज्ञापन
बुधवार की सुबह करीब 10 बजे किसी के बुलाने पर खेत की ओर गए थे। शाम तक घर
वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, उनका सुराग नहीं
मिला। रात लगभग सात बजे किसी ग्रामीण ने पुत्र मोनू को सूचना दी कि उसके
पिता का शव खेत पर ही पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन और तमाम ग्रामीण
मौके पर पहुंच गए।
शव के पास शराब के नौ खाली पव्वे व एक बोतल पड़ी हुई थी। परिजनों का कहना है कि कथित रूप से जहर की खाली शीशी भी वहां मिली है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वहां मिले सामान को अपने कब्जे में ले लिया और मौके का मुआयना किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पुत्र मोनू ने आरोप लगाया कि उसके पिता की जहर देकर हत्या की गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता लगेगा। उन्होंने जहर की शीशी के बारे में जानकारी से इंकार कर दिया।