{"_id":"8f5e65d4ca5c58f4677971101364178d","slug":"crime-hindi-news-955","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह में जवाब दे गईं 28 लाख की सोलर लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह में जवाब दे गईं 28 लाख की सोलर लाइटें
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा) कस्बे के 14 वार्डों में डेढ़ महीने पहले लगाई गईं सोलर लाइटें जवाब दे चुकी हैं। इससे लोगों को अंधेरे से गुजरना पड़ रहा है।
नगर पंचायत ने कस्बे के 14 वार्डों के मुख्य चौराहों और स्थानों पर 28 लाख रुपये की लागत से सोलर लाइटें लगवाई थीं। लेकिन, डेढ़ महीने बाद ही लाइटें खराब हो गईं।
कुछ टिमटिमाती रहती हैं और कुछ ठप हो गई हैं। जिस ठेकेदार ने लाइटों को लगाया था, उसने न तो नगर पंचायत को हैंडओवर की हैं और न ही ठीक कराने का प्रयास किया है।
कई बार लोग नगर पंचायत में इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन, जिम्मेदार यह कहकर टाल देते हैं कि अभी लाइटें नगर पंचायत को हैंडओवर नहीं की गई हैं। इस स्थिति में कुछ भी नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
एक लाइट पर करीब दो लाख रुपये की धनराशि यूं ही बर्बाद होती नजर आ रही है। इससे कस्बे की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।