{"_id":"46eaaa66f8afe25b3f2cdc1156fed805","slug":"crime-hindi-news-907","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित को घर में बंधक बनाकर पीटा, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित को घर में बंधक बनाकर पीटा, रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ लोगों ने एक दलित को दो घंटे तक घर में बंधक बनाकर पीटा। पिटाई से उसका एक हाथ टूट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को बंधनमुक्त कराया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।
मामला थाना क्षेत्र के गांव कौराल का है। यहां का अर्जुन सिंह जाटव पुत्र कमल सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार रात करीब आठ बजे वह प्रधान राजेश के घर से अपने घर लौट रहा था।
रास्ते में दीपक कुुमार त्यागी पुत्र वीरेंद्र सिंह त्यागी और अतर सिंह ने अर्जुन को पकड़ लिया और जबरन अपने घर ले गए। यहां बंधक बनाकर पिटाई शुरू कर दी।
शोर शराबा होने पर दीपक के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने अर्जुन को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी घर का दरवाजा खोलने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
सूचना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने अर्जुन को बंधन मुक्त कराया और नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिटाई से अर्जुन का एक हाथ भी टूट गया है। उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दीपक और अतर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।