{"_id":"2a19fdabd35b40eb6c90f0c1561e00b3","slug":"chori-hindi-news-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वाले दावत में, चोर ले गए नगदी-जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर वाले दावत में, चोर ले गए नगदी-जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के व्यस्त चौराहे पर स्थित एक घर को गुरुवार को दिनदहाड़े चोरों ने निशाना बना डाला। वारदात के वक्त परिवार के लोग एक बैंक्वेट हाल में छोटे भाई की शादी की दावत में शामिल होने गए थे। पीड़ित के मुताबिक चोर यहां से डेढ़ लाख रुपये और नगदी-जेवर समेत चार लाख रुपये का सामान ले गए हैं।
शहर के मोहल्ला नल चौराहे में जमाल अहमद पुत्र तकी अंसारी का परिवार रहता है। जमाल अहमद दिल्ली से आर्डर पर माल लाकर दुकानों पर सप्लाई करता है। गुरुवार को उसके छोटे भाई कमाल की शादी की दावत थी।
इसलिए परिजन दोपहर करीब तीन बजे घर पर ताला लगाकर बैंक्वेट हाल चले गए। इस बीच चोर ताला तोड़कर घर में घुस आए और सेफ तोड़कर डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। शाम पांच बजे जब परिजन दावत से लौटे तो घर के ताले टूटे थे।
विज्ञापन
सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने कमाल के कमरे के ताले भी तोड़े लेकिन यहां से चोरी नहीं कर सके। कमाल शहर में जनरल स्टोर की दुकान करता है।
सूचना पर मौके पर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम भी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। वारदात से घरवाले गुमसुम हो गए थे। जमाल अहमद ने बताया कि नगदी, जेवरात समेत करीब चार लाख रुपये का माल उठा ले गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।