फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bandhak

रंजिश में युवक को दारू पिलाकर बनाया बंधक

Wed, 20 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Wed, 20 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
bandhak
रंजिश में गांव बसैली के एक युवक को घर बुलाकर शराब पिलाई गई और बंधक बना लिया गया। तलाश करते हुए परिजनों को युवक वहीं के एक मकान में बंद कमरे में बेहोशी की हालत में मिला।
विज्ञापन


रातभर होश में न आने पर परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजनों ने उसकी पिटाई किए जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


परिजनों ने थाने पहुंच कर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने युवक के स्वस्थ होने की बात कह कर परिजनों को टरका दिया। घटना के पीछे गांव की एक महिला का उसके मोबाइल से दूसरे व्यक्ति से बातचीत करने का मामला उजागर होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बसैली निवासी सूरजमल का 18 वर्षीय बेटा गौरव सोमवार शाम चार बजे घर से यह कह कर निकला कि वह गांव में ही घूमने जा रहा है।

देर रात तक जब गौरव घर नहीं पहुंचा तो परिजन गांव में उसे तलाश करने निकल पड़े। गांव के ही एक घर के कमरे में गौरव बंद मिला। पीड़ित पिता सूरजमल ने बताया कि गौरव जिस कमरे में बंद था उसमें ताला लगा था।

पुलिस की धमकी देकर किसी तरह ताला खुलवाया तो कमरे में भी गौरव नजर नहीं आया। कमरे को खंगालने करने के बाद गौरव रजाई के नीचे बेहोशी की हालत में दबा मिला। गौरव के मुंह से दारूकी बू आ रही थी।

उस समय परिजन गौरव को बेहोशी की हालत में घर ले गए, जहां रातभर होश न आने पर मंगलवार सुबह सरकारी अस्पताल ले गए यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तत्काल उपचार के लिए गौरव को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

अर्ध बेहोशी की हालत में गौरव ने बताया कि उसे गांव के एक व्यक्ति ने अपने घर बुलाया। वहां गांव का ही वह व्यक्ति पहुंच गया जो उससे रंजिश रखता है। दोनों ने उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उसे होश नहीं रहा।


ये है रंजिश
गजरौला। पीड़ित पिता ने बताया कि गांव की एक महिला ने प्रधानी चुनाव से पहले गौरव के मोबाइल से किसी को कॉल करके बातचीत की थी। उस समय महिला ने गौरव से यह कह कर मोबाइल लिया था कि वह अपने भाई से बात करेगी। लेकिन बातचीत की गौरव के मोबाइल में रिकॉडिंग हो गई। जब गौरव ने रिकॉर्डिंग सुनी तो उसने महिला से कहा भी था कि वह गांव के एक शादीशुदा व्यक्ति का घर क्यों बर्बाद कर रही हो। इसी बात पर महिला का प्रेमी गौरव से रंजिश रखने लगा। कई बार झगड़ा भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed