फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   asharfi

खेत स्वामी से बरामद किए प्राचीन सिक्के

Fri, 06 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 06 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
asharfi
ढबारसी (अमरोहा) में बीते दिन खेत से मिले प्राचीन सिक्के पुलिस ने खेत स्वामी से बरामद कर लिया है। डीएम ने पुरातत्व विभाग को इसकी सूचना भी दे दी है। अरबी अनुवादकों के अनुसार सभी सिक्के करीब 12 सौ वर्ष पुराने हैं और तुगलक शाह सुल्तान के जमाने के हैं।
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर में राजवीर पुत्र प्रेमपाल ने अपने खेत को ट्रैक्टर से समतल कराया था। यहां खेत में आए गांव के गिरीश पुत्र विरेंद्र सिंह को सिक्के पड़े मिले। राजवीर ने उससे सिक्कों को छीन लिया था और फरार हो गया।
विज्ञापन


सोने-चांदी के सिक्के मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो वह राजवीर की तलाश में जुट गई।

गुरुवार को राजवीर को तलाश करके उससे 06 चांदी और 06 सोने के सिक्के बरामद कर लिए गए। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि सफेद और पीली धातु के कुल 12 सिक्के मिले हैं, जो प्राचीन काल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने पुरातत्व विभाग को इसकी सूचना दे दी है। अरबी अनुवादक हकीम शुऐब अख्तर और मौलाना असदुल्ला ने सिक्कों पर लिखी लिपि को पढ़कर बताया कि एक सिक्के पर ‘अबु मुजफ्फर मोहम्मद शाह अस सुल्तान 961’ लिखा है, जिसका अर्थ इस हुकुमत का इंसाफ पसंद सिकंदर तथा दूसरे सिक्के पर अल इमाम अल मोतसिन अमिरूल मोमिनिन’ लिखा है जिसका अर्थ ‘मुस्लिमों के सम्मानित सरदार मोतसिन’ है।


इसके दूसरी तरफ अल खिताबुल्ल आलम रशादबद्दीन अबुल मुजफ्फर सुल्तान लिखा है जिसका अर्थ ‘खिताबधारी विद्वान दुनिया को धर्म का उपदेश देने वाले अबुल मुजफ्फर सुल्तान’ तथा तीसरे सिक्के पर ‘तुगलक शाह सुल्तान अमिरूल मोमिनीत साहिबुद दुनिया वद्दीन’ लिखा है, जिसका अर्थ ‘दीन दुनिया के मुसलमानों के सरदार तुगलक शाह सुल्तान’ लिखा है।

सभी सिक्के लगभग 1200 वर्ष पुराने बताए गए हैं। चूंकि सिक्के काफी पुराने हैं, इसलिए उस पर अंकित लिपि को पूर्ण रूप से नहीं पढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed