Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Opportunity for self-calculation until November 30

Amroha News: स्व-गणना के लिए 30 नवंबर तक मौका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for self-calculation until November 30
अमरोहा। जनगणना के तहत स्व-गणना करने के लिए 30 नवंबर तक का समय है। लोग मोबाइल पर संबंधित एप डाउनलोड कर अपने पूरे परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना पूरी होने के बाद एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर गणना शुरू करेंगे।
विज्ञापन

जनगणना के आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना की जा सकती है। युवाओं से अपील की गई है कि वे परिवार के बुजुर्गों, माता-पिता और पड़ोसियों की स्व-गणना में सहयोग करें। सभी जानकारियां सही-सटीक दर्ज करें। प्रक्रिया पूरी होने पर प्राप्त स्व-गणना आईडी (एसईआईडी) सुरक्षित रखें, ताकि घर पहुंचने वाले प्रगणकों को उपलब्ध कराकर आवश्यक सत्यापन कराया जा सके।
विज्ञापन

..
इस तरह करें ऑनलाइन स्व-गणना
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना (पीई) के लिए 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की जा रही है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर उत्तर प्रदेश राज्य और अपनी पसंद की भाषा चुनें। निर्देश पढ़ने के बाद प्रथम चरण में जनगणना कर्मी को दिया गया मोबाइल नंबर दर्ज कर कैप्चा और ओटीपी से सत्यापन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोकेशन का मिलान करें। लोकेशन मैच न होने पर जिला, उपजिला और गांव या शहर चुनकर मानचित्र पर घर की सही लोकेशन दर्ज कर पुष्टि करें। फिर परिवार के मुखिया का विवरण भरकर सेव करें और अन्य सदस्यों को एक-एक करके जोड़ते हुए उनकी जानकारी दर्ज करें। सभी सदस्यों का विवरण भरने के बाद शेष जानकारी दर्ज करें। फॉर्म को अच्छी तरह जांचकर सबमिट करें। प्रक्रिया पूरी होने पर प्राप्त स्व-गणना आईडी (एसईआईडी) सुरक्षित रख लें।

......
स्वगणना में लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लें। जनगणना कराना बहुत जरुरी है। 30 नवंबर तक स्वगणना की जाएगी और एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान परिवार की सही जानकारी मुहैया कराएं। गरिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed