{"_id":"3506db38247b3fe1e2c321812029886a","slug":"agriculture-problem-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरियापुर के किसानों ने जलाई गन्ने की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरियापुर के किसानों ने जलाई गन्ने की होली
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला के गांव में गन्ना क्रय केंद्र न खोले जाने से खफा गांव दरियापुर बुजुर्ग के किसानों का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने गुरुवार को गांव में गन्ने की होली जला कर प्रदर्शन किया।
मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। इससे पहले किसानों ने बुधवार को मझौला क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया था।
मलेशिया शुगर मिल धनौरा का क्रय केंद्र गांव मझोला में खोला गया है। इस क्रय केंद्र पर मझोला समेत गांव फोन्दापुर, बारसाबाद व दरियापुर बुजुर्ग के किसानों का गन्ना तौला जा रहा है।
दरियापुर बुजुर्ग के किसान लंबे समय से अपने ही गांव में क्रय केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। जिससे दरियापुर के किसान आंदोलित हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को अपने खेतों पर गन्ने की होली जला कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि मांग पूरी नहीं हुई तो एक जनवरी को जोया में डीसीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जयंत चौधरी, अनिल चौधरी, गौरव चाहल, वीर सिंह, निरंजन चौधरी, मोन्टी चौधरी, समरपाल, अंकित चौधरी, अरुण चौधरी, हिमांशु शर्मा, कामिल सैफी, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।