{"_id":"22c5ffd94eb32d4516021565595b5a3f","slug":"accident-hindi-news-348","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्कालीलेट में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे हिच टूटने से लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर-ट्राला पलट गया और ट्रैक्टर में दबकर चालक की मौत हो गई। जबकि, तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
देहात थाना क्षेत्र के गांव लोदीपुर बंजारा निवासी नन्हें (35) पुत्र पीतम सिंह डिडौली क्षेत्र से बान नदी की तरफ हो रहे पेड्रों के कटान की लकड़ियां अपने ट्रैक्टर-ट्राले से ढोने का काम करता था।
शुक्रवार की सायं करीब चार बजे वह ट्रैक्टर-ट्राले में लकड़ियां भरकर अमरोहा आ रहा था। ट्रैक्टर पर उसके गांव के तीन मजदूर जयवीर पुत्र स्वरूप, चरन सिंह पुत्र केवल सिंह व राजेंद्र पुत्र सूबे सिंह भी सवार थे।गांव चक्कालीलेट में बान नदी के पुल के पास हिच टूटने से ट्रैक्टर और ट्राला दोनों पलट गए।
विज्ञापन
तीनों मजदूर तो जहां-तहां गिरे लेकिन चालक नन्हें ट्रैक्टर के नीचे दब गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों किसी तरह ट्रैक्टर हटाकर नन्हें को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
नन्हें की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही शव को घर ले गए। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। परिजनों का रो रोकर बुराहाल था।