फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

हाईवे पर हादसे में कैबिनेट मंत्री के भतीजे की मौत

Tue, 13 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Tue, 13 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर में माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब
विज्ञापन
अली के भाईयों के परिवार रहते हैं। मंगलवार की सायं करीब चार बजे उनका भतीजा शादाब (30) पुत्र शमशुद्दीन अतरासी चौराहे पर किसी परिचित को छोड़कर कार से गांव वापस जा रहा था। हाईवे पर उडिप्पा रेस्टोरेंट के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

बताते हैं कि रफ्तार अधिक होने के कारण कार ने काफी दूर तक कई पलटे खाए और डिवाइडर को पार करते हुए हाईवे पर दूसरी तरफ जाकर रुकी। हादसे की सूचना मिलते ही महमूद अली उर्फ भूरे, थाना पुलिस मौके पर आ गई और आनन फानन में कार का शीश तोड़कर बेहद गंभीर हालत में शादाब को किसी तरह बाहर निकाला और टोल प्लाजा की एंबुलेंस से उपचार के लिए मुरादाबाद रवाना हो गए। लेकिन, शादाब ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। भतीजे की मौत की खबर मिलते ही कैबिनेट मंत्री महबूब अली भी आ गए।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। बतायाज ात है कि शादाब जोया ब्लॉक के वार्ड संख्या 90 से बीडीसी प्रत्याशी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed