फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मंत्री समर्थकों ने ढहाई निर्माणाधीन दीवार

मंत्री समर्थकों ने ढहाई निर्माणाधीन दीवार

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Jyotiba phule nagar
Jyotiba phule nagar Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ईओ द्वारा दवा विक्रेता को गुपचुप गोदाम आवंटन करने की भनक लगते ही मंत्री समर्थक व सपाई भड़क गए। मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाकर दीवार ढहा दी और मजदूरों को दूर तक दौड़ाया। बाबू का घेराव करके जमकर नोकझोंक चली। मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने ईओ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हालांकि प्रशासनिक अफसरों द्वारा मामले की जांच करा कार्रवाई के आश्वासन पर ही तेवर नरम पड़े और भीड़ वापस लौट सकी।
विज्ञापन

नियुक्तियों में फर्जीवाड़ा हो, या फिर कर्मियों के गायब रहने के मामले में अक्सर चरचा में रहने वाली नगर पालिका ने गुपचुप सफाईकर्मियों का एक गोदाम दवा विक्रेता को एलाट कर दिया। जिसके बाद भीतर से ही गोदाम को दुकान से मिलाकर चल रहे निर्माण की भनक पर मुदस्सिर खां, रोमी शफाअत, अफजाल अहमद, आलेमीन सैफी, फखरे आलम, मरगूब सिद्दीकी, मुजम्मिल समेत तमाम सपाई और मंत्री समर्थकों ने पालिका मार्केट पर धावा बोल दिया। तुरंत आवंटन संबंधी कागजात मांगे जाने पर पालिकाकर्मी बगले झांकने लगे। जिस पर गुस्साए समर्थकों ने निर्माण कार्य जबरन रुकवाकर मजदूरों को दौड़ा दिया।
विज्ञापन

गुस्साए सपाइयों ने बाबू का घेराव करके खरीखोटी सुनाई। हंगामा करते हुए ईओ पर गोदाम के आवंटन में फर्जीवाडे़ का आरोप लगा उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उत्तेजित भीड़ ने दीवार ढहा दी। हालांकि मेडिकल स्टोर स्वामी ने पालिका का आवंटन संबंधी कागजात दिखाए, जिसे भीड़ ने फर्जी करार देते हुए एसडीएम नागेन्द्र शर्मा व प्रभारी डीएम/एडीएम मनोज कुमार से शिकायत कर कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे। बाद में अफसरों से आश्वासन मिलने पर ही भीड़ का गुस्सा शांत हुआ और चेतावनी देकर लौट गए। हंगामे से दो घंटे तक पालिका में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed