{"_id":"45-34354","slug":"Amroha-34354-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम कंट्रोल में फेल थाना प्रभारी हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम कंट्रोल में फेल थाना प्रभारी हटाए
Amroha
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। एसपी एके सिंह ने महकमे में फेरबदल करते हुए तीन इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिए हैं। क्राइम कंट्रोल में फेल इंस्पेक्टर बछरायूं से चार्ज छीन लिया गया है। उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर हरप्रसाद को भेजा गया है। वहीं छुट्टी पर गए सुनील शर्मा को डिडौली से लाइन हाजिर कर राजेश को इंस्पेक्टर बनाया गया है।
जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस को लेकर एसपी ने लंबे समय से कोतवाली डिडौली का चार्ज संभाल रहे उपनिरीक्षक सुनील शर्मा को लाइन में आमद कराने के आदेश दिए हैं, जबकि उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर राजेश चौहान को जिम्मेदारी दी गई है। सुनील शर्मा अभी छुट्टी पर चल रहे हैं। बछरायूं से इंस्पेक्टर हरकंवल को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। क्राइम ब्रांच से हरप्रसाद को बछरायूं की जिम्मेदारी सौंपी है। महकमे में फेरबदल से कई थानेदारों को अपनी कुर्सी जाने का डर सता रहा है। नौगावां सादात, अमरोहा देहात में भी शीघ्र बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। जिले में कई थानेदार काफी समय से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं और क्राइम कंट्रोल में मामले में विवेचनाओं के लंबित होने की वजह से एसपी की नजर में चढ़े हुए हैं। क्राइम कंट्रोल न होने की वजह से इनसे भी कभी चार्ज छिन सकता है।