Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Baba Academy defeated the CAE Mathura team by 246 runs.

Amroha News: बाबा एकेडमी ने सीएई मथुरा की टीम को 246 रनों से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Baba Academy defeated the CAE Mathura team by 246 runs.
अमरोहा। बाबा क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेले गए मुकाबले में बाबा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएई मथुरा की टीम को 246 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। बल्लेबाजी में साहिब पाशा के तूफानी शतक और मोहम्मद फैज की अर्धशतकीय पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं गेंदबाजी में कप्तान मोहम्मद शेहरान ने पांच विकेट लेकर मथुरा की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। बाबा एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरा की पूरी टीम 16.4 ओवर में महज 47 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

बाबा क्रिकेट एकेडमी की ओर से साहिब पाशा ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने महज 77 गेंदों पर 21 चौकों की मदद से 125 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। दूसरे छोर पर मोहम्मद फैज ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत आधार दिया। मध्यक्रम में अंश गौतम ने 21 और सिद्धार्थ ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों के रूप में भी टीम को 26 रन मिले।
विज्ञापन

इस तरह बाबा एकेडमी ने पांच विकेट पर 293 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मथुरा की ओर से शिवंग शर्मा ने दो विकेट लिए, जबकि आकाश नागर, अनंत पीएस और निशांत चौहान को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

294 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएई मथुरा की टीम बाबा एकेडमी के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। कप्तान मोहम्मद शेहरान ने धारदार गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में दो मेडन के साथ महज 15 रन देकर पांच विकेट झटके। वहाब ने 2.4 ओवर में छह रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि अरबाज चौधरी ने तीन ओवर में एक मेडन के साथ केवल तीन रन खर्च कर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

मथुरा की ओर से आकाश नागर ने सर्वाधिक 10 रन बनाए। शिवंग शर्मा सात और फरहान खान छह रन ही बना सके। टीम के पांच बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। शानदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के दम पर बाबा क्रिकेट एकेडमी ने मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए 246 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed