फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आइए, ऑनलाइन बनवाइये अपना वोट

आइए, ऑनलाइन बनवाइये अपना वोट

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
Amroha Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने राजकीय इंटर कालेज में मतदाता पंजीकरण कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र में उपस्थित टीम से ऑनलाइन वोट रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी ने जीआईसी में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सही निष्पक्ष, मजबूत सरकार बनाने के लिए वोट की आवश्यकता होती है। प्रत्येक कार्य के लिए भी वोटर आईडी की आवश्यकता होती है इसलिए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तथा सही सरकार में हिस्सेदारी करने के लिए मतदाता सूची में आपका नाम होना चाहिए। अपने अभिभावकों सहित अन्य लोगों को भी वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जो लोग बूथ पर नहीं जाना चाहते हैं तो वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास ऑनलाइन आवेदन के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप की सुविधा नहीं है वे ऑनलाइन आवेदन लोकवाणी केंद्रों (कॉमन सेंटर) पर भी कराए सकते हैं। तहसील स्तर पर रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन आवेदन नि:शुल्क होगा। अपर जिलाधिकारी अकमल अख्तर और एसडीएम, सदर तहसीलदार, प्रधानाचार्य खुर्शीद हैदर जैदी, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, पुनरीक्षण अभियान के तहत नौगावां सादात में 23 नए वोटर बनाए गए।
विज्ञापन


ये क्या पत्नी के स्थान पर मिला पति
अमरोहा। जीआईसी में ऑनलाइन पंजीकरण सेंटर पर दो बीएलओ और एक पदाभिहित अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें आंगबाड़ी महिला कर्मियों को बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डीएम के निरीक्षण के दौरान एक आंगनबाड़ी महिला कर्मी के स्थान पर उसका पति बीएलओ का काम करता मिला। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर से जवाब तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed