फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   भट्टा चौकीदार की सिर कुचलकर हत्या

भट्टा चौकीदार की सिर कुचलकर हत्या

Sat, 28 Dec 2013 05:49 AM IST
Amroha
Amroha Updated Sat, 28 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा/जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात ईंट भट्ठे पर तैनात चौकीदार की हथियार से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे पत्नी के अवैध संबंधों की आशंका जताई जा रही है। एसपी और एएसपी ने मौका-ए-वारदात का मुआयना कर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी बाबू पुत्र हबीब हुसैन यहां पतकोई मार्ग पर राजा ईंट उद्योग पर चौकीदार था। रोज की तरह गुरुवार की रात भी ड्यूटी पर था। रात करीब एक बजे अज्ञात हमलावरों ने बाबू को घेरकर धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

चौकीदार की चीख पुकार सुनकर भट्ठे पर मौजूद मजदूर शाहपुर गांव में रहने वाले ट्रैक्टर चालक को लेकर मौके पर पहुंच गए। लेकिन, तब तक खूून से लथपथ बाबू (42) की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस फिर भी चौकीदार को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तड़के गांव में हत्या की खबर से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। पुलिस अधीक्षक एसएस बघेल और एडिशनल एसपी शकील अहमद खां मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में परिजनों ने रंजिश से इंकार कर दिया। प्रारंभिक जांच में पत्नी के अवैध संबंधों के सुराग मिलने पर पुलिस इसी लाइन पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed