{"_id":"45-21679","slug":"Amroha-21679-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर ने रंजिशन युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलर ने रंजिशन युवक को गोली मारी
Amroha
Updated Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। राशन डीलर ने रंजिशन सोमवार रात एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रजोंहा निवासी काशीराम पुत्र कन्हैया का बेटा राकेश सोमवार रात घर पर बैठा हुआ खाना खा रहा था। इस बीच गांव का ही राशन डीलर विनोद पुत्र खजान घर पहुंचा और दरवाजे पर खड़े होकर आवाज लगाई। इस पर राकेश उठकर दरवाजे पर आया तो विनोद ने जान से मारने की नीयत से छाती में तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनते ही परिजनाें में कोहराम मच गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में घायल राकेश को रेफर कर दिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि काशीराम की तहरीर पर विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।